कंप्यूटर ज्ञान(भाग-2)

                             हार्डवेयर

कंप्यूटर के सभी भाग जिन्हें हम देख व छू सकते है,उन्हें हार्डवेयर कहते हैं।

                     हार्डवेयर कॉम्पोनेन्ट

1.सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट(CPU)-CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है। कंप्यूटर CPU के बिना कोई भी कार्य नही करता।
CPU   के मुख्य भाग निम्न है
 * ALU- अंकगणितीय क्रियाएं और तुलनायें इसी से की जाती है।
* कण्ट्रोल यूनिट(CU)-यह कंप्यूटर के सभी कार्यों पर नियंत्रण रखता है तथा हार्डवेयर के बीच इंटरफ़ेस स्थापित करता है।
2.इनपुट डिवाइस-जिनका प्रयोग उपयोगकर्ता द्वारा कंप्यूटर को डेटा और निर्देश प्रदान करने  के लिए किया जाता है।कुछ इनपुट डिवाइस निम्न है-
* Key board - इसका प्रयोग कंप्यूटर को अक्षर और अंकीय रूप  में डाटा और सुचना देने के लिए किया जाता है।
* Mouse- यह एक प्रकार का पॉइंटिंग डिवाइस है,जिसका प्रयोग कर्सर या पॉइंटर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए किया जाता है।
* Light pen- यह हाथ से चलाने वाली इलेक्ट्रो ऑप्टिकल पॉइंटिंग डिवाइस है,जिनका प्रयोग ड्राइंग,ग्रफिंग बनाने और मन्यु सिलेक्शन के लिए किया जाता है।
* Touch screen-यह एक इनपुट डिवाइस है,जिसका प्रयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर  उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक को  टच करके निर्देश देने के लिए तथा प्रोग्रामो के क्रियान्वित के लिए किया जाता है।
* Graphic tablet- यह एक इनपुट डिवाइस है,जिसकी सहायता से ड्राइंग,फोटो आदि को डिजिटल रूप से परिवर्तित करके,कंप्यूटर को इनपुट देने के लिए किया जाता है।
* Joy stick- यह एक प्रकार की पॉइंटिंग डिवाइस है,जो सभी दिशाओं में मूव करती है। इसका प्रयोग फ्लाइट सिम्युलेटर व कंप्यूटर गेमिंग में किया जाता है।
* Microphone- जिसका प्रयोग कंप्यूटर को साउंड के रूप में इनपुट देने के लिए किया जाता है।
* Optical Mark Reader- इसका प्रयोग  OMR शीट चेक करने के लिए किया जाता है।
* ऑप्टिकल करैक्टर रिकॉग्निशन -यह प्रिंट किये गए या हाथ से लिखे गए अक्षरों को भी साफ साफ पढ़ लेता है।
* मैग्नेटिक इंक करैक्टर रिकॉग्निशन -इसका प्रयोग विशेष चुम्बकीय स्याही से विशेष तरीके से लिखे गए अक्षरों को कंप्यूटर द्वारा पढ़ने के लिए किया जाता है।
* स्कैनर-इसका प्रयोग पेपर पर लिखे हुए डाटा या प्रिंट हुई इमेज को डिजिटल रूप में परिवर्तित करने के लिए किया जाता है।
* वेबकैमेरा-यह एक डिजिटल कैमरा है, जिसे कंप्यूटर के साथ जोड़ा जाता है,इसका प्रयोग विडियो  कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन चैटिंग आदि के कार्यों में किया जाता है।
* बारकोड रीडर-इसका प्रयोग किसी प्रोडक्ट पर प्रिंट हुए बारकोड को पढने के लिए किया जाता है।
* बॉयोमैट्रिक सेंसर -यह भी एक इनपुट डिवाइस है,जिसका प्रयोग किसी व्यक्ति की अंगुलियों के निशान को पहचानने के लिए करते है।
* Digitires-इसके पास एक विशेष कमांड होती है,जो ड्राइंग,फोटो आदि को डिजिटल सिग्नल में परइ

Comments

Popular posts from this blog

Explain the Numeric Keypad, Home Keys, Guide Keys

Explain The Keyboard Keys

Viva of Data Model.